16 अक्टूबर 2011 - 20:30

अमेरिका के विभिन्न शहरों में कारपोरेट जगत की लालच के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है....

मानवाधिकार का ढ़िंढ़ोरा पीटने वाला देश अपने ही देश में कर रहा है जनता पर अत्याचार

अमेरिका के विभिन्न शहरों में कारपोरेट जगत की लालच के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार शिकागो के ‘ग्रांट पार्क’ में रविवार सुबह 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारी ‘पूरी दुनिया देख रही है’ के नारे लगा रहे थे। शिकागो में इससे पहले 1968 में ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन’ के दौरान वियतनाम युद्ध के खिलाफ ऐसा ही प्रदर्शन हुआ था।

समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ के अनुसार शनिवार को डेनवर में कम से कम 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया। फीनिक्स और टक्सन में भी दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं न्यूयार्क सिटी में पुलिस ने टाइम्स स्क्वायर पर वाल स्ट्रीट के विरोध (ऑक्यूपाई वाल स्ट्रीट) में प्रदर्शन के दौरान कम से कम 74 लोगों को गिरफ्तार किया।

न्यूयार्क में शनिवार को 5,000 से अधिक लोग कारपोरेट जगत की लालच, असमान आय तथा वित्तीय सेवा उद्योग की ज्यादतियों के विरोध में लोग ‘वाल स्ट्रीट के विरोध में आंदोलन’ के बैनर तले सड़कों पर उतर आए थे।

कारपोरेट जगत की लालच के विरोध में दुनिया के अन्य देशों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी लोगों से राजनेताओं और बैंकों की ताकत के विरोध में जुलूस निकालने का आह्वान कर रहे हैं।

समाचार समाप्त

.......

166